बाल विवाह को रोकने हेतु चलाया अभियान

स्थानीय समाचार

 

*बाल विवाह रोकने हेतु आशाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के साथ चलाया जागरूकता अभियान*

स्थान,,, खटीमा

रिपोर्ट… ईश्वर सिंह

जनपद ऊधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है, जहां बरी अंजनिया में आशा कार्यकरतीयों और आंगनबाड़ी कार्य करर्तियों के द्वारा आभियान चलाया जा रहा है, जिसको पूरे उत्तराखंड में भी बाल विवाह को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वही गली मोहल्ले और गांव गांव में जाकर लोगों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। गौरतलब है बाल विवाह के द्वारा होने वाली बीमारियां को जो कम उम्र में शादी होने के कारण हो रही है इस को रोका जा सके। वहीं आशा कार्यकर्ती सुषमा देवी ने मीडिया से बताया कि बाल विवाह प्रतिसेध अभियान 2006 की धारा के अनुसार जो न्यूनतम आयु बालकों की 21 वर्ष और बालिकाओं की 18 वर्ष निर्धारित की गई है, इसका उल्लंघन करने वालों को 2 वर्ष की सजा दोनो को हो सकती है और एक लाख का जुर्माना का भी प्रावधान पारित हुआ है इसी को मद्देनजर रखते हुए आंगन बाड़ी वा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा यह अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जा रहा है।

आशा कार्यकर्ती,, सुषमा देवी, सीमा देवी, नथिया देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती.. शबनम.और ग्रामीण,, नेहा, काजल, संजना, क्रांति, सावित्री, मुन्नी और ग्रामीण महिलाएं इस रैली में शामिल हुई,,,।।