महिला से छेड़छाड़ कर दबंगो ने दलित दम्पति को किया लहुलुहान

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

यह वही भारतवर्ष है जहां पर सिर्फ सौ गालियां पड़ते ही शिशुपाल जैसे दिग्गज योद्धाओं के सर कलम कर दिए जाते थे लेकिन आज विडंबना यह है कि सैकड़ों अपराधों के बाद भी माफिया, अत्याचारी, दुराचारी बेखौफ घूम रहे हैं।

ताजा मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़नपुर का है। जहाँ एक दलित दंपति पूजा पत्नी राज कुमार निवासी गजा पुरवा मजरे बड़नपुर ने शनिवार को हुए समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीती रात लगभग नौ बजे वह खाना बना रही थी तभी गांव के ही कन्हैयालाल पुत्र शिवपाल व उत्तम वर्मा पुत्र रामपाल आए और मुझे भद्दी-भद्दी गाली सुनाने लगे। जब उनका विरोध किया तो मेरे पति सहित मुझे भी मार-मार कर लहुलुहान कर दिया तथा मुझसे छेड़खानी करने लगे। काफी शोर शराबा होने के बाद जब वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी तब दबंगों ने जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग खड़े हुए।

 

बताते चलें कि यह कोई पहला वाक्या नहीं है। आज के पहले भी इन दबंगों द्वारा कई लोगों को परेशान किया गया लेकिन ऊंची पहुँच व पैसे के बल पर आज तक इन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। पिछले कई मामलों में इनके द्वारा किये गए कृत्यों की शिकायत थाने तक गई लेकिन आपसी साथ-गांठ के चलते सिर्फ 151 का ब्रह्मास्त्र चलाकर पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया।

अब देखना यहां है कि छुट्टा घूम रहे दबंग माफियाओं के ऊपर प्रशासन का हंटर चलता है या फिर इस बार भी आपसी सांठ-गांठ कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।