संवाददाता राम आशीषसिह आजमगढ़ग
जीयनपुर बाजार में आए दिन लग रहे जाम की वजह से व्यापारियों का जहां व्यापार पूरी तरह से चौपट हो रहा है तो आम लोगों को भारी परेशानियों की सामना करना पड़ रहा है। जहां दूर दराज से सवारियों से आने जाने वाले लोगों की घंटो जाम की वजह से फजियत उठानी पड़ रही है तो एंबुलेंस आदि सरकारी गाड़ियां भी जाम का शिकार हो रही है।जिससे घंटो जाम लगने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही आजमगढ़-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 128 सी का पूर्व में 2017-18 वर्ष के दौरान चौड़ीकरण तो किया गया पर जाम से अब तक निजात नहीं मिली। जबकि कई जनप्रतिनिधियों और बाजार वासियों एवं व्यापारियों ने जीयनपुर में बाईपास की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक उठ चुकी है पर जाम से न जाने इन व्यापारियों और आम लोगों को निजात कब मिलेगी।जिसको लेकर लोग काफी परेशान हैं। जबकि पूरे दिन पुलिस को भारी मस्तक कर जाम हटवाने में लगीं रहती है। पर जाम हटने का नाम नहीं ले रहा है। गाड़ियां धीरे-धीरे रेगती हुई चल रही है।जीयनपुर चौक पूरी तरह से जाम हो जाने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिसको लेकर लोग काफी परेशान हैं। जबकि पूरे दिन पुलिस को भारी मस्तक कर जाम हटवाने में लगीं रहती है। पर जाम हटने का नाम नहीं ले रहा है। गाड़ियां धीरे-धीरे रेगती हुई चल रही है।जीयनपुर चौक पूरी तरह से जाम हो जाने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे अधिक फजीहत स्कूली बच्चों, मरीजो और दूर दराज को जाने वालों को उठानी पड़ रही है। हालांकि उच्च अधिकारियों को भी जाम से दो-चार होना पड़ता है पर उनकी गाड़ियों को पुलिस तो निकाल देती है।पर उसके बाद जाम से निजात का कोई रास्ता किसी को नहीं दिखाई दे रहा है। ऊपर से सरकार द्वारा अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण एवं बाईपास नहीं बनाने के कारण व्यापारी का व्यापार जहां चौपट हो रहा है जाम की वजह से लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए नहीं जाना चाह रहे हैं तो आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैकी इस मार्ग से गुजरने वाली एंबुलेंस जो मरीज को दुर्घटना होने पर लेकर जाती हैं उन्हें भी जाम में फंसे होने के कारण मरीजों की जान निकल जा रही है। जीयनपुर चौक जीयनपुर-अमिला मार्ग, जीयनपुर-दोहरीघाट मार्ग, जीयनपुर-आजमगढ़ मार्ग, जीयनपुर-महाराजगंज मार्ग पूरी तरह से जाम हो जाने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रहीजबकि पुलिस के जवान व दरोगा दिन भर पूरी मेहनत करते हैं पर जाम पूरे दिन लगा रह रहा है। यहां तक की दो-दो किलोमीटर तक लंबी जाम की वजह से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। जबकि जीयनपुर बाजार में पटरियां पूरी तरह से गायब है जहां पर ठेला कुलचा ऑटो रिक्शा आदि ने कब्जा जमा रखा है यहां तक की टैक्सी स्टैंड को बाहर ना ले जाने की वजह से भी जाम लगने का मुख्य कारण हो सकता है। है।व्यापारियों में मुकेश कुमार जायसवाल,डब्लू गुप्ता,पवन मोदनवाल,शेष बिन्द बरनवाल,रामनाथ शर्मा,सोनू चौरसिया,मनोज कुमार जायसवाल,महेंद्र गुप्ता,पवन जायसवाल,हिमांशु जायसवाल,अरविंद चौरसिया आदि ने सरकार से जीयनपुर की जाम से मुक्ति दिलाने की उच्च अधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश सरकार से जीयनपुर में अभिलंब बाईपास बनाए जाने की मांग की है।




