ब्रेकिंग न्यूज़ आजमगढ़,हर घर नल जल योजना की पाइप खुली रहने से सड़क पर भर गया पानी

Agriculture Breaking

संवाददाता,राम आशीष, सिंह राठौड़

हर घर नल जल योजना की पाइप खुली रहने से सड़क पर भर गया पानी

आजमगढ़ अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अठनारू में हर घर नल जल योजना का पाइप जगह-जगह निकाल दिया गया है और उसे खुला छोड़ दिया गया है जिस रास्ते में जल भराव होकर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है l जिसमें पानी भरा होने के नाते अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी हुई है l आने जाने में लोगों को पानी व फिसलान होने के कारण भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है कभी-कभी लोग फिसल कर गिर भी जाते हैं l टोटी ना लगने की वजह से पानी हमेशा गिरता रहता है l ठेकेदार से बार-बार कहने के बाद टोटी नहीं लगाया गया जिससे तंग आकर गांव वालों की शिकायत पर विश्व प्रकाश सिंह उर्फ मुन्नू पूर्व पी आर ओ ने जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी और मीडिया को शिकायत पत्र दिया है l हर घर जल योजना में अधिकारियों का ध्यान अपेक्षित है की गिर रहा है पाइप से पानी को बंद कराया जाए अथवा टोटी लगाए जाए l जिससे पानी का दुरुपयोग रोका भी जा सके l इससे भारी घटनाह संभावना बनी रहतीहै कई कई राहगीरोका रास्ते में जाते समय पैर फिसलने से टूट गया