रिपोर्ट आशीष सिंह राठौड़
आजमगढ़ में अखिलेश सोनकर पुत्र संतोष सोनकर निवासी दरियापुर नेवादा, थाना मेंहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट कर मौत के घाट उतारने वाला वरुण यादव उर्फ शेरू यादव पुत्र अवधराज यादव, निवासी ऊचहुआ, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है, और मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से वरुण यादव घायल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, घायल/गिरफ्तार अभियुक्त वरूण यादव द्वारा पूछताछ में बताया गया कि रंजिशन मैं अपने भाई अरूण यादव उर्फ वकील यादव पुत्र अवधराज यादव तथा साथी रवि यादव पुत्र स्व0 उदयराज यादव व लालू यादव पुत्र प्यारेलाल यादव समस्त निवासीगण उचहुआ, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर के साथ मिलकर दिनांक 31.12.2025 को मारूकामाता मंदिर के पास अखिलेश सोनकर पुत्र संतोष सोनकर को मारापीटा और उसे घायल अवस्था में वहीं छोड़कर भाग गये थे, जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी थी।




