उत्तराखंड:
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर नागरिक चिकित्सालय खटीमा में किया रक्तदान शिविर
संवाददाता… ईश्वर सिंह
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन से एक दिवस पूर्व सरकारी अस्पताल खटीमा में रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया,
कार्यक्रम के संयोजक नगर महामंत्री मनोज वाधवा के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया, नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने बताया कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस से पूर्व प्रथम बार खटीमा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया उन्होंने कहा कि जहां एक और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री दिन रात प्रदेश के विकास के लिए योजनाएं तैयार कर रहे हैं एवं उन योजनाओं को लागू करने के लिए, ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन दिवस के उपलक्ष पर रक्तदान का आयोजन कर एक अनूठी मिसाइल पेश की है,
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से नगर महामंत्री मनोज वाधवा डॉक्टर नवीन भट्ट वरिष्ठ व्यवसाई बलदेव खड़ायत, हरिमोहन जोशी दीपक गुप्ता प्रदीप गुप्ता किरन चंद धर्मवीर राणा ठाकुर अमित कुमार सिंह सरदार कुलदीप सिंह थिंद ठाकुर जितेंद्र सिंह एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवल वाल्मीकि एडवोकेट विशाल चौहान ,पप्पू मुरारी, मेहताब राजा, राहुल चौहान, कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद जोशी नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी भंडारी विवेक गुप्ता डॉ भानु प्रसाद रस्तोगी मौजूद रहे, डॉ भानु प्रताप रस्तोगी ने बताया कि ब्लड बैंक में डेंगू के मरीज की आवश्यकता के लिए ब्लड की आवश्यकता हमेशा बना रहती है आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट कर ब्लड बैंक में रक्त की आवश्यकता पूरी करने का सराहनीय प्रयास किया है, सरकारी हॉस्पिटल खटीमा के,डॉक्टर गौरव मावड़ी, डॉक्टर राहुल गंगवार, सिस्टर इंचार्ज पदमा गुरंग की देखरेख में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया,




