भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए

स्थानीय समाचार

उत्तराखंड:

संवाददाता= ईश्वर सिंह

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर सितारगंज रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पद चोन पर चलने एवं उनके जीवन चरित्र का अनुसरण करने का संकल्प लिया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी नगर अध्यक्ष जीवन धामी नगर महामंत्री मनोज बाजवा मंडी समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत देवेंद्र चंद्र अमित कुमार पांडे गोपाल बोरा कार्तिक चौधरी राहुल सक्सेना ललित बिस्ट तरुण ठाकुर महेंद्र ठाकुर संतोष अग्रवाल सूरज चांद गंगा सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित