मनरेगा का नाम ही नहीं बल्कि योजना को खत्म करना चाहती है भाजपा – शिवकुमार सिंह पटेल

POLITICS

संवाद दाता:- फिरोज अहमद 

मिर्जापुर 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के डॉक्टर शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में शहीद उद्यान नारघाट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति के नीचे एक दिवसीय उपवास रखा गया इस कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करना चाहती है इसके विरोध में हम लोगों ने उपवास रखकर विरोध किया गया श्री पटेल ने कहा कि 2005 में यूपीए सरकार के द्वारा लागू किया गया था एक अधिकार – आधारिक कानून है जो प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वर्ष में कम से कम 100 दिनों का मजदूरी रोजगार का अधिकार देता है श्री पटेल ने कहा कि कानून के तहत राज्य सरकार को 15 दोनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बाध्य है अन्यथा बेरोज़गारी भत्ता देय होता हैं यही वैधानिक गारंटी मनरेगा की मूल और परिभाषित विशेषता हैश्री पटेल ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण आजीविका सुरक्षा की रीढ़ रहा है यह प्रतीवर्ष 5 – 6 करोड़ परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराता है

 उपवास पर बैठे अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने मनरेगा जैसे योजना का नाम ही नहीं बल्कि इस योजनाओं को धीरे धीरे खत्म करने की कोशिश कर रही है श्री चौधरी ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इस मनरेगा जैसे योजना को खत्म नहीं होने देंगे 

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने बीजेपी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों की सरकार है गरीबों के हाथों से रोजगार छीनकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देना चाहती है इसकी हम लोग निंदा करते हैं जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि बीजेपी सरकार के द्वारा मनरेगा को खत्म कर के गांव के मजदूरों के हक – का अधिकार छीना जा रहा है और काम करने का अधिकार पर हमला किया गया है कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व चेयरमैन दीप चन्द्र जैन मिर्जापुर मनरेगा कोऑर्डिनेटर अर्चनाचौबे राजधर दुबे सुधाकर फ़ैज़ अहमद इश्तियाक अंसारी शबनम अंसारी सतीश शर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा कपिल कुमार सोनकर मार्कंडे पाठक राजकुमार सेठ डॉक्टर शहाबुद्दीन अंकुर श्रीवास्तव कौशल पवथा जफर इकबाल कमर शाही मनीष दुबे अजय सिंहसंजय पांडेय अमिताभ पांडे शिबू विजय दुबे पहाड़ी रामनाथ दुबे मनीष दुबे रामकृपाल मौर्य रोशन अली अंसारी संतोष यादव राकेश त्रिपाठी द्वारिका पाल संतोष तिवारी मधुसैलानी मानस मोहिले नरेश चौधरी नफेशुल रिजवी विजय दुबे पहाड़ी संजय कुमार रितेश मिश्रा छवि राजपाल अशोक भारती जुग्गीलाल नागेंद्र पाठक दुरुदेश पांडे गुलाब मिश्रा बब्बू पाठक संतोष उमर राजू भारती राजेश पटेल संजय पटेल मनोज मौर्य संतोष साहनी

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨