भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का बलिया आगमन, स्वर्गीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा
बलिया, 11 अक्टूबर 2025।
शनिवार को भाजपा एमएलसी बनारस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी माननीय हंसराज विश्वकर्मा जी का बलिया आगमन हुआ। वे पीएमओ कार्यालय बनारस में कार्यरत ग्राम अखैनी, पोस्ट खड़ंसरा निवासी माननीय शिवचरण पाठक जी की माता जी के स्वर्गवास की सूचना पर पहुंचे और माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि के पश्चात हंसराज विश्वकर्मा जी का स्वागत विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा के नेतृत्व में सिकंदपुर स्थित समाजसेवी व बजाज एजेंसी के मालिक अशोक शर्मा के प्रतिष्ठान पर किया गया। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया एवं जलपान कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
पत्रकारों से बातचीत में माननीय हंसराज विश्वकर्मा जी ने कहा कि
> “भाजपा सर्वहित और देशहित में कार्य कर रही है। अपराधियों और माफियाओं का सफाया हो रहा है। भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। आगामी 2027 में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत “विश्व गुरु” बनने की दिशा में अग्रसर है। जो देश कभी भारत को आंखें दिखाता था, आज मोदी जी के नेतृत्व में झुककर भारत के आगे खड़ा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित करें और विपक्षी दलों—सपा, बसपा और कांग्रेस—पर आरोप लगाया कि उन्होंने विश्वकर्मा समाज सहित कमजोर वर्गों के साथ हमेशा धोखा किया है।
कार्यक्रम में साथ मौजूद प्रमुख अतिथियों में
रेलवे बोर्ड सदस्य विनोद कुमार सोनकर,
गोबिंद दास गुप्ता (जिला मंत्री, पिछड़ा वर्ग),
श्याम सुंदर विश्वकर्मा (जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा),
राममिलन मौर्या (पूर्व मंडल अध्यक्ष),
राजू गुप्ता (पूर्व मंडल अध्यक्ष),
अनिल कुमार पांडेय (महामंत्री, किसान मोर्चा),
अनिल कुमार कनौजिया (जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा),
मनीष कुमार गोंड (जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा)
शामिल रहे।
स्वागत करने वालों में
मनोज शर्मा (जिलाध्यक्ष, विश्वकर्मा महासभा भाजपा),
छठ्ठूलाल शर्मा (अध्यक्ष, विश्वकर्मा सेवा संस्थान बलिया),
डॉ. संदीप शर्मा,
गोपाल शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष, विश्वकर्मा महासभा),
ओमप्रकाश शर्मा,
बब्लू अंसारी,
डॉ. उमेश स्वर्णकार (भाजपा नेता),
मनोज शर्मा (बिषहर),
मुना शर्मा,
पनालाल शर्मा,
चंदन शर्मा प्रदेश सचिव, विश्वकर्मा महासभा सलेमपुर।
सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




