सवांदाता सत्यवान सिंह चौहान
बहराइच में भाजपा विधायक ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया है। सीओ की मौजूदगी में पीड़ितों के सामने विधायक ने पैसे लेने का आरोप लगाया है।वायरल हुए वीडियो में भाजपा विधायक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और सीओ को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा विधायक सीओ से कहते हैं कि मेरे सामने लोगों से पैसे ले रहे हो कितने गिरे हुए हो आप…?सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के विधायक सरेआम स्वीकार रहे हैं कि उनके राज में थानों में वसूली का धंधा खुलेआम जारी है। अब बुलडोज़र कहां है? वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद पुलिस जांच करने पहुंची थी।घटना के बाद पुलिस पर भाजपा विधायक विधायक नाराज हैं।