राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जब से भाजपा सत्ता में आई है महगाई आसमान छू रही है। आम जनता महगाई से परेशान है। उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम बरगदहा में इण्टरलाकिंग रोड के उद्घाटन समारोह में विधायक जैदपुर गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री गौरव रावत ने आगे कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चो पर फेल हो चुकी है। झूठे वादे कर पूर्ण बहुमत की सरकार में आई भाजपा न महंगाई रोक पाई न बेरोजगारी कम कर पायी है। भाजपा सरकार को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कोई चिंता नही है। भाजपा सरकार का बाजार पर कोई नियत्रण नही है। महगाई कम करने को लेकर भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए।
भाजपा सरकार की पूजीपरस्त और गलत नीतियों के कारण महंगाई नियत्रण से बाहर चली गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का देश से सफाया तय है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान संघ प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष यादव, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष सुनील यादव, जिला महामंत्री राम प्रकट यादव, प्रधान अशोक कुमार यादव, प्रधान संघ देवा ब्लाक अध्यक्ष राम नाथ यादव, प्रतिनिधि मोहम्मद रिजवान संयज, सुरजपाल रावत, कैलाश यादव पूर्व प्रधान, सत्यनाम यादव, सेवकराम यादव, विनोद यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहें।
बारिश का पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला की मौत