मनरेगा का नाम बदलकर गरिबो का अधिकार छीन रही बीजेपी सरकार है

Social

संवाद दाता:- फिरोज अहमद 

मिर्जापुर 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन का अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा महात्मा गांधी का नाम मिटाने से मिटने वाले नहीं है श्री पटेल ने कहा कि मनरेगा यूपीए की सरकार में ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण व गरीब परिवारों को मिल रहा था श्री पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है भाजपा की गरीब विरोधी सरकार है नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात में देश का ही नहीं विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम हटाकर अपने नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनाने का काम किया, इसे ये साबित होता है कि नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी जवाहर लाल नेहरू सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे देश की आजादी के नायकों को पसंद नहीं करते हैं इनके नाम से इनको तकलीफ है इसे साफ साबित होता है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मनरेगा रोजगार का जो नाम बदला जा रहा है इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं इस कानून से देश के करोड़ों मजदूर, किसानों, श्रमिकों और गरीबों के हितों पर हमला किया है। श्री चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में लोकसभा के अंदर संसद में मनरेगा कानून आम राय से पास किया गया था। यह ऐसा क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण परिवारों को मिला था। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नाम बदले जाने की कड़ी निदा करते हैंजिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा जैसे तमाम योजना का कानून बनाया था कांग्रेस पार्टी के शासन में जिसका लाभ जनता को सीधे मिल रहा था जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है सारी योजनाओं को बंद कर रही है

सभा का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब से बीजेपी की सरकार आई है जनता को परेशान के अलावा कोई भी काम नहीं किया है श्री खान ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनी थी तभी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से बनाया गया था इस योजना से गरीब जनता कोलाभ मिल रहा था श्री खान ने कहा किमनरेगा योजना से कोविड के वक़्त ये गरीब वर्ग को इस योजना से फायदा मिल रहा था कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन कांग्रेस नेता सुधाकर रमेश प्रजापति पप्पू राजधर दुबे फ़ैज़ अहमद जनार्दन पांडे अमरनाथ पांडे इश्तियाक अंसारी कपिल कुमार सोनकर कैलाश प्रजापति राजेंद्र विश्वकर्मा अमर दुबे राम लखन मास्टर मोहित मिश्रा अंशु पांडे विवेक सिंह शकील अहमद विजय दुबे छोटू चौबे प्रमोद गुप्ता संजय पांडे आनंद त्रिपाठी गणेश शंकर पांडे कैलाश प्रजापति अखिलेश सिंह मनीष दुबे दिलीप मौर्य अशोक पटेल मानस मोहल्ले अंकु श्रीवास्तव डॉक्टर दिनेश चौधरी अनुज मिश्रा शिव शंकर पांडे जैकी कोल रितेश मिश्रा रामनाथ दुबे अश्वनी दुबे अशोक गुप्ता अमरनाथ पांडेय गुलाब मिश्रा अशोक गुप्ता नरेंद्र ठाकुर विवेक पटेल मनोज पटेल रामराज भारती यदुनाथ बिंद दुर्गेश पांडे इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित रहे