अनिल कनौजिया/बाराबंकी
सिरौलीगौसपुर ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को कोतवाली बदोसरांय प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह नें अपने परिवार के साथ पूरे विधि-विधान से पूंजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह नें हनुमान जी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी हलवा आदि वितरण किया ।

वहीं थानाध्यक्ष आने जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर मन वांछित फल की कामना की। मौके पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम में उप निरीक्षक कालिका प्रसाद, राजेश भारती, यमुना प्रसाद,अनूप पटेल, मनोज यादव, अतुल त्यागी बब्लू सहित पूरी पुलिस टीम नें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।




