कौशांबी में हुई दुर्घटना में बाराबंकी की पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी कनौजिया सहित दो की दर्दनाक मौत

स्थानीय समाचार

हैदरगढ़ बाराबंकी: भाजपा की दबंग महिला नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी कनौजिया की गुरुवार को कौशांबी जिले में हुई एक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ आ रही उनकी साथी सुनीता सिंह की भी मौके पर ही मौत हो गई है जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल है। खुली रिवाल्वर खोंस कर चलने के कारण रानी कनौजिया हमेशा राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय रहीं । उनकी छवि एक दबंग नेता के रूप में मानी जाती रही है। उनकी गणना केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी लोगों में होती रही है।

कौशांबी जिले के  कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेदरी पुल के पास गुरुवार शाम  करीब साढ़े चार बजे डंपर और  बोलेरो  में टक्कर हो गई, जिसमें बुलेरो सवार हैदर गढ़ नगर पंचायत के पूरे मित्तई वार्ड निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी कनौजिया व   कोतवाली के खम्मन खेर गांव निवासी राजकरन सिंह की पत्नी सुनीता सिंह की मौके पर मौत हो गई  । बोलेरो  चालक  रामसनेहीघाट कोतवाली के बड़ेला नारायणपुर निवासी सुशील सिंह सुनीता सिंह का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मंझनपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। कड़ा धाम थाना प्रभारी ने बताया कि  बोलेरो चालक सुशील सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है । मौत की खबर सुनकर दोनों परिवारों के परिवार जन में कोहराम मच गया।

रानी कनौजिया 2000 से 2005 तक भाजपा से ब्लॉक प्रमुख रहीं। उसके बाद 2015 से दो हजार 20 तक जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय रही। एक बार कांग्रेस से सिद्धौर से विधायकी का चुनाव भी लड़ा था। जिसमें वह हार गई थी। वर्तमान समय में हैदर के पूरे मित्तई वार्ड में रह रही थीं। हैदर गढ़ नगर पंचायत चुनाव लड़ने की लिए मेहनत कर रही थी। इनके साथ सुनीता सिंह की मौत हो गई है। और सुनीता सिंह का भाई सुशील गंभीर रूप से घायल है। जिनको इलाहाबाद रेफर किया गया है।

रानी कनौजिया इस बार भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की मुख्य दावेदार थी। जिसके लिए उन्होंने बाकायदा चुनाव प्रचार भी प्रारंभ कर दिया था। उनके निधन से पार्टी को बड़ा धक्का लगा है। राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।