राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस ने सोमवार को बीस गोवंशीय पशु के साथ ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण मनोज कुमार महतो पुत्र सरबजीत महतो निवासी बाढ़ टोला भटवारा, कोरहा कटिहार बिहार और मो0 दुलाल पुत्र मो0 फारुख निवासी तिनपनिया, कोरहा कटिहार बिहार को टोल प्लाजा शहावपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से 20 राशि गोवंशीय पशु, 25 अदद रस्सी के टुकड़े व एक अदद चार पहिया वाहन डी.सी.एम सं0 आरजे 25 जीए 5738 बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 138/2023 धारा 11 पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि गोवंशों को जनपद सीतापुर से बिहार प्रान्त बेचने ले जा रहे थे।
2 हजार रूपए के नोट पर केंद्र सरकार लाए ‘श्वेत पत्र’ : कांग्रेस