Azamgarh News: पहाड़पुर, पॉलिटेक्निक और सदर अस्पताल मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

Agriculture Breaking

 रिपोर्ट आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़8 दिसंबर तक शाम चार बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगी

आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव आज से शुरू हो गया। सुचारू यातायात के लिए 28 दिसंबर तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 28 दिसंबर तक शाम चार बजे से रात 12 बजे तक पहाड़पुर, पॉलिटेक्निक और सदर अस्पताल मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे।

ट्रैफिक एसपी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि डायवर्जन के तहत पहाड़पुर तिराहे से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन पाण्डेय बाजार होते हुए करतालपुर मार्ग से सदर अस्पताल या फिर भंवरनाथ चौराहातायात व्यवस्थावाहन पाण्डेय बाजार होते हुए करतालपुर मार्ग से सदर अस्पताल या फिर भंवरनाथ चौराहा की ओर जा सकेंगे। वहीं, सदर अस्पताल से पॉलिटेक्निक या पहाड़पुर की ओर आने वाले वाहनों को भी इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। इसके अलावा हर्रा की चुंगी से पॉलिटेक्निक होते हुए पहाड़पुर की ओर आने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। इन वाहनों के लिए टेढ़िया मस्जिद मार्ग को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। बिलरिया की चुंगी से पॉलिटेक्निक के पीछे वाले गेट की ओर किसी भी तीन या चार पहिया वाहन का प्रवेश नहीं होगा, इसके लिए सदर–कोट चौराहा मार्ग से आवागमन कराया जाएगा। हरिऔध तिराहे से भी पॉलिटेक्निक के पीछे वाले गेट की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।