Azamgarh News: डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Breaking धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति विज्ञापन स्थानीय समाचार

संवाददाता आशीष सिंह राठौड़आजमगढ़। जिला कारागार का शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने फोर्स के साथ अचानक पहुंच कर निरीक्षण किया। डीएम व एसपी के अचानक से जेल पर पहुंचने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बंदियों से मुलाकात करने के साथ ही जेल के व्यवस्थाओं की भी जानकारी लिया।जिला जेल में शनिवार को मुलाकात बंदी का दिन था। इसी दिन अचानक से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भारी संख्या में फोर्स के साथ जिला कारागार पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अधिकारियों के जेल पर पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल का फाटक खोला गया और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ जेल में गए। जेल के अदंर पहुंचने पर अधिकारियों ने कई बंदियों से मुलाकात कर जेल के व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। अधिकारियों ने बैजेल प्रशासन की टीम मौजूद रही। जेलर आरएन गौतम ने बताया कि अधिकारियों के निरीक्षण में जेल की सभी व्यवस्था दुरूस्त मिली। किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई।रकों, भोजनालय व अस्पताल आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। इतना ही नहीं अधिकारियों ने जेल पर लगे सीसी टीवी के बाबत भी जानकारी जेल प्रशासन से लिया। टीम के वापस लौटने पर जेल प्रशासन ने राहत की सांस लिया। इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के लोगों के अलावा