AZAMGARH NEWS: बाहुबली रमाकांत यादव की हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की, एसपी ने कंधरापुर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

Breaking धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति विज्ञापन स्थानीय समाचार

आजमगढ़ जनपद की दो बड़ी ख़बरों में पहली खबर फूलपुर-पवई से सपा विधायक बाहुबली रमाकांत यादव की हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है , इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कंधरापुर थानाध्यक्ष को लापरवाही करने के आरोप में लाइन हाजिर करते हुए वीरेंअब पहले खबर विस्तार से जाने

समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है, हाईकोर्ट ने रमाकांत यादव को जहरीली शराब कांड में जमानत देने से इंकार करते हुए खारिज कर दिया है, हालांकि हाईकोर्ट ने निचली अदालत को 6 माह में ही ट्रायल पूरा करने का निर्देश दिया है, यदि निचली अदालत 6 महीने में ट्रायल खत्म नहीं करती है, तो वादी तब हाईकोर्ट का रुख कर सकता है, बता दें कि रमाकांत यादव आजमगढ़ के फूलपुर पवई से सपा के विधायक हैं, फरवरी 2022 में अहरौला थानाक्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के अलावा कुछ लोगों की आंख की रोशनी तक चली गई थी, दुकान रमाकांत यादव के रिश्तेदार रंगेश यादव के नाम से रजिस्टर्ड थी, पुलिस विवेचना में यह सामने आया कि यह दुकान वास्तव में बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव की थी, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह बहुत ही गंभीर अपराध है, और इसे किसी प्रकार से भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है, अपनी जमानत की गुहार लगाते हुए रमाकांत यादव ने कहा कि चूंकि वो एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं, और साथ ही चार बार सांसद और पांच बार विधायक रह चुके है, वर्तमान में भी वो विधायक हैं इसलिए विरोधी लोग उन्हें फंसाने की साजिश कर रहे हैं। द्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बनाया है