रिपोर्टआशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़
आजमगढ़ का युवक महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार, ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ जैसा देशविरोधी गाना बजाने का आरोप
आजमगढ़/महाराष्ट्र । महाराष्ट्र पुलिस ने आजमगढ़ के युवक को पालघर से गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी
श ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ जैसा देशविरोधी गाना बजा रहा था, बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर जिले से सटे वसई के नायगांव ईस्ट इलाके के चिंचोटी स्थित ‘रुहान हेयर कटिंग सैलून’ से कथित रूप से ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ जैसा देशविरोधी गाना तेज आवाज में बजता हुआ सुना गया, उस समय पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी, इसी दौरान सैलून से आ रही आवाज पर संदेह हुआ, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि सैलून संचालक 25 वर्षीय अब्दुल रहमान शाह अपने ब्लूटूथ स्पीकर पर यूट्यूब के जरिए उक्त गाना चला रहा था, पुलिस के मुताबिक, यह गाना देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने वाला था और इससे समाज में शांति भंग होने की आशंका थी, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस पूछताछ में आरोपी अब्दुल रहमान शाह ने दावा किया कि वह यूट्यूब पर गाने सुन रहा था, और यह गाना ऑटो-प्ले में चल गया, हालांकि पुलिस इस दलील की भी बारीकी से जांच कर रही है, इस बीच जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी का रहने वाला है, जैसे ही यह जानकारी गांव तक पहुंची, परिवार में डर और दहशत का माहौल बन गया, परिजनों के अनुसार, अब्दुल रहमान आठ भाइयों में सातवें नंबर पर है, उसके पिता सदरुद्दीन शाह करीब 20 वर्ष पहले दूसरी शादी कर अलग रह रहे हैं और परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते अब्दुल रहमान बचपन में ही अपने अन्य भाइयों के साथ रोज़गार की तलाश में मुंबई चला गया था, जहां वह सैलून में काम कर रहा था।




