आजमगढ़। सगड़ी नवागत कोतवाल राजकुमार सिंह ने संभाला जीयनपुर कोतवाली का कार्यभार।नवनियुक्त कोतवाल ने सोमवार को जीयनपुर कोतवाली का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कानून व्यवस्था संबंधी कार्यशैली की सराहना की जाती रही है।

Agriculture Breaking
संवाददाता राम आशीष सिंह आजमगढ़
सगड़ी नवागत कोतवाल राजकुमार सिंह ने संभाला जीयनपुर कोतवाली का कार्यभार।नवनियुक्त कोतवाल ने सोमवार को जीयनपुर कोतवाली का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कानून व्यवस्था संबंधी कार्यशैली की सराहना की जाती रही है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोतवाल राजकुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्षेत्र की जनता को निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग का अनुभव कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपराध पर लगाम कसने का संकल्प लिया। जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान करना उनका लक्ष्य है। महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे मामलों में विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी।कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस स्टाफ के साथ बैठक हुई। इसमें कोतवाल राजकुमार सिंह ने टीम वर्क और अनुशासन पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास की डोर को मजबूत किया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।नवागत कोतवाल ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शराब माफिया,भू माफिया,पशु तस्कर,अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार, और छेड़छाड़ जैसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए गश्त प्रणाली को अधिक सक्रिय और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासियों ने नए कोतवाल के आगमन का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण होगा और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार आएगा और रोज रोज रोड जाम की समस्या से निजात मिलेगी