आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनान और लोकशांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम

Agriculture Breaking

संवाददाता राम आशीष सिंह आजमगढ़द की 11 थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

  • आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनान और लोकशांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने बड़ा कद उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निरस्त या निलंबित कर दिए गए हैं। ये व्यक्ति विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे, जिनके कारण आमजन में भय का माहौल पैदा हो रहा था। पुलिस का कहना है कि ऐसे व्यक्तियों के पास हथियार रहना जनहित में नहीं है।
    निरस्त या निलंबित किए गए लाइसेंस धारकों में विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। इनके पास पिस्टल, रिवाल्वर, SBBL बंदूक, DBBL बंदूक और राइफल जैसे हथियार थे। पुलिस ने इनके खिलाफ पहले से दर्ज अपराधों का हवाला देते हुए कार्रवाई की है। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं: दीपक कुमार राय (भैंसकुर, थाना बरदह) – पिस्टल, सत्यानंद सिंह (खरगपुर, थाना महराजगंज) – SBBL बंदूक, इनामुल हक (ननरी, थाना सरायमीर) – DBBL बंदूक, राजेश राय (गड़ौरा मझौरा, थाना जीयनपुर) – SBBL बंदूक, पंकज कुमार सिंह (पठखौली नई बस्ती, थाना कोतवाली) – रिवाल्वर/पिस्टल, डॉ. अवधराज मिश्रा (देवगांव, थाना देवगांव) – SBBL बंदूक, अमरजीत यादव (चेवता, थाना कप्तानगंज) – SBBL बंदूक, श्यामा राम (जहानगंज, थाना जहानगंज) – SBBL बंदूक, संतोष सिंह (मसूरियापुर, थाना रौनापार) – SBBL बंदूक, सूर्यभान यादव उर्फ बहाने (बैजावारी, थाना रौनापार) – रिवाल्वर .32 बोर, लक्ष्मण यादव (खानपुर भगत पट्टी, थाना बिलरियागंज) – SBBL बंदूक, अबू सोफियान (बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज) – SBBL बंदूक, फिरोज अहमद (पुरानूराम फूलपुर, थाना फूलपुर) – राइफल .315 बोर। ये कार्रवाई जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे बरदह, महराजगंज, सरायमीर, जीयनपुर, कोतवाली, देवगांव, कप्तानगंज, जहानगंज, रौनापार, बिलरियागंज और फूलपुर में की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा, “जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस का यह अभियान अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जारी रहेगा। इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।