आज़म ख़ान को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा।

स्थानीय समाचार

मोहम्मद अंसार खान

ब्यूरो चीफ मऊ 

आज़म ख़ान को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान को राज्य सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। अब उनके साथ 11 सुरक्षाकर्मी और कमांडो तैनात रहेंगे।लंबे समय तक कानूनी मामलों में उलझे रहने और 23 महीने जेल में बिताने के बाद ज़मानत पर रिहा हुए आज़म ख़ान के रामपुर स्थित आवास पर उनसे मिलने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पहले भी उन्हें वाई कैटेगरी सुरक्षा मिली थी, लेकिन कोर्ट से दोषी ठहराए जाने पर विधानसभा सदस्यता और सुरक्षा दोनों ख़त्म हो गई थी। अब क़ानून-व्यवस्था और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा दोबारा बहाल की गई है।उनकी रिहाई और सुरक्षा बहाली को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज़ है।