संवाददाता : वसीम खान
मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना अंतर्गत संत सरजू दास गौशाला एवं उपवन ग्राम करजौली के प्रांगण में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष, वं मोहम्मदाबाद गोहना के अध्यक्ष और मद्धेशिया समाज मोहम्मदाबाद गोहना के संरक्षक जगदीश प्रसाद गुप्त के पौत्र, अयांश मद्धेशिया पुत्र आशीष कुमार गुप्त का दूसरा जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान गौ माता को केला गुड़ चना खिलाया गया और गौ माता वं उपवन में सेवा करने वाले मजदूरों को सदरी साल भेंट किया गया और जन्मदिन पर आशीर्वाद लिया गया । बगल में करजौली मुसहर बस्ती में फल मीठा समोसा बिस्किट चॉकलेट गुड वस्त्र व बुजुर्गों को साल भेंट किया गया । इस दौरान बुजुर्गों ने कहा इसी तरह और लोग मदद करते तो हम लोगो का दिन बदल जाता है । वहीं पर बच्चों को कहा गया कि आप विद्यालय अवश्य जाएं साफ सफाई पर ध्यान दें बच्चे भी खुशी से झूम उठे । मौजूद लोगों से भी कहा गया की आप लोग भी जन्मदिन एवं अपने पूर्वजों के पुण्यतिथि पर गौशाला एवं गरीबों की बस्तियों में अवश्य जाएं उनका सहयोग करें । इस मौके पर जगदीश प्रसाद गुप्त, आशीष कुमार गुप्त, रागिनी गुप्ता, अनुजा मद्धेशिया, अन्नू गुप्ता, आदि मौजूद रहे




