संवाददाता वसीम खान
मऊ

मऊ। पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ के दिशा-निर्देशन एवं प्रभारी के कुशल पर्यवेक्षण में आज पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर में मिशन शक्ति फेज-0.5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से –
1090 – महिला हेल्पलाइन
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
108 – एम्बुलेंस सेवा
102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु सेवा
101 – अग्निशमन सेवा
आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम में एसआई माधुरी सागर, एसआई प्रतिभा गुप्ता, महिला आरक्षी शालिनी मौर्या एवं रमिता मौर्या द्वारा बालिकाओं से संवाद कर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और सम्मान की भावना को सशक्त बनाना रहा।




