*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कैंप का आयोजन कर किया गया जागरूक*
संवाददाता, ब्यूरो ईश्वर सिंह
खटीमा- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में उप जिला चिकित्सालय खटीमा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक कैंप का आयोजन कर लोगों को विधिक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कैंप की अध्यक्षता उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर वी पी सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन पीएलवी विमल कुमार ने किया।
शिविर में पैनल अधिवक्ता शाहाना बेगम ने महिलाओं को उनके प्रति बनाए गए कानूनों की विस्तार से जानकारी देकर, पैनल अधिवक्ता स्नेह प्रभा ने मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देकर, पैनल अधिवक्ता चंचल सिंह ने अन्य कानूनी जानकारी के साथ जिला विधिक स्थाई लोक अदालत के बारे मे जानकारी प्रदान किया। वहीं पी.एल.वी. विमल कुमार ने स्वस्थ रहने के लिए उचित खान-पान के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर वीपी सिंह ने बीमारियों से बचाव व सावधानी बरतने तथा संक्रामक बीमारियों से हर समय सतर्क रहने हेतु अपील किया। इस दौरान शिविर में पीएलवी लाल सिंह, कमला गोस्वामी ठग्गो देवी, आशा रानी , मीरा देवी, भगवन्ती राणा, पिंकी राणा ,समिता, गीता शर्मा , प्रीति राणा, माया देवी, बलवन्त राणा , प्रभु दयाल, मंजू , आरबी सिंह राणा ,आसमा खातून, अन्नू भटनागर तथा नसीर अहमद आदि उपस्थित रहे।