गाजीपुर
संवाददाता : अभिषेक कुमार सिंह
गाजीपुर जनपद में सीबीएसई बोर्ड से संचालित आर्यन पब्लिक स्कूल प्रकाश नगर छावनी लाइन गाजीपुर के हाईस्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में प्रियांशु ने संयुक्त रुप से 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। स्कूल के प्रबंधक योगेंद्र सिंह एवं प्रिंसिपल मंजू सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




