तेंदुए के हमले में करीब एक दर्जन ग्रामीण घायल इलाके में हड़कंप

स्थानीय समाचार

फर्रुखाबाद। तेंदुए के हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जसमई के मजरा मटा मड़ैया के खेतों में छुपे तेंदुए के हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो चुके हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर ADM व ASP समेंत आलाधिकारी मौके पर जा पहुंचे हैं। पता चला है कि तेंदुआ के हमले में दो छात्रों व तीन वनविभाग के कर्मियों समेंत करीब एक दर्जन घायल हुए हैं। सुबह करीब 8:00 बजे किसान पर हमला बोलकर किया था घायल। इसके बाद स्कूल जा रहे दो छात्रों को हमला बोलकर तेंदुए ने घायल कर दिया। रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम के वनरक्षक दरोगा सिद्धार्थ दुबे, ताबिद वन दरोगा, सचिन वन रक्षक पर तेंदुए ने हमला बोलकर तीन बनकर्मी घायल कर दिए हैं। इसके कुछ समय बाद तेंदुए ने फिर ग्रामीनों पर हमला बोला और दो ग्रामीण घायल हो गए।तेंदुए द्वारा लगातार बोले जा रहे हमलों से करीब एक दर्जन लोग अभी तक घायल हो चुके हैं,सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल लोहिया भेजा गया है।