संवाददाता मोनू भारती
तहसील मोहम्मदाबाद गोहना मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील क्षेत्र के किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार संजय राय और कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मेडल ट्रॉफी दिया साथ ही उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। कक्षा एक के विभिन्न विभिन्न सेक्शन में इजा अली, एलिजा फारूकी, शेखर यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 2 में किंजल, दिव्यांश गुप्ता, कक्षा 3 में आदित्य यादव, जिया समीम, कक्षा चार में विकास यादव और अगस्त यादव ने टॉप किया। इसी प्रकार कक्षा 5 के छात्र गर्विक शर्मा, अदिति झा, दीपक सिंह, कक्षा 6 में आराध्या यादव, सुहानी यादव और वेदांत यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 के छात्र नौसी समीम ,आयुष यादव और अंश यादव ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 8 में अफ़ान अब्दुल्ला, दीपेंद्र गुप्ता और अंशिका यादव ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में उज्जवल यादव, आयुष शर्मा और प्रतिष्ठा चौरसिया टॉपर बने। कक्षा 11 के वाणिज्य वर्ग में अदिति गुप्ता ,गणित वर्ग में श्वेता यादव, बायो वर्ग में सोनाया राज मद्धेशिया और कला वर्ग में अमृता चौहान को पहला स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी श्री शीतल प्रसाद पांडेय ने कहा कि जिन छात्रों को परीक्षा में स्थान प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें प्रेरणा लेकर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया और डायरेक्टर डॉक्टर मोनिका मद्धेशिया ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा, चंकी पंडित, अजीत जायसवाल, अजीत राय सहित कालेज के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।





