घर से नाराज होकर नहर में कूदने गयी महिला को देवदूत बन पुलिस ने बचाया

Breaking

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
उत्तर प्रदेश की बाराबंकी में पुलिस देवदूत बनी, जहां उन्होंने इन्दिरा नहर में कूदने का प्रयास कर रही एक महिला को बचाया। इस कार्य को करने के लिए प्रशासन ने महिला की जान बचाने वाली पुलिस टीम की खूब प्रशंसा की।
दरअसल…. ये पूरा मामला थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत किसान पथ का है, जहां एक महिला इन्दिरा नहर में कूदने का प्रयास कर रही थी, तभी चौकी इंचार्ज माती सत्येंद्र पाण्डेय को महिला के नहर में कूदने का प्रयास करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर नहर पुल की रेलिंग से नीचे उतार लिया। पूछताछ से पता चला कि महिला अपने घर गोमतीनगर लखनऊ से नाराज होकर आई है। पुलिस द्वारा परिजनों को बुला कर महिला को सकुशल उनको सौंप दिया है । परिवारीजनों और क्षेत्र की जनता द्वारा माती चौकी प्रभारी सत्येंद्र पाण्डेय और पुलिस टीम को एक महिला की जान बचाने के लिए प्रशंसा की गई।