राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
रामसनेहीघाट तहसील में लेखपाल संघ व राजस्व निरीक्षक संघ का मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रार्थना के पश्चात अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ रहा। कानूनगो व लेखपाल पर दर्ज मुकदमे से नाराज लेखपाल संघ ने धरना किया। लेखपाल संघ का आरोप है कि वार्ता के दौरान SDM ने चेम्बर से भगाया, उनकी मांगे नही मानी गई। अवैध कब्जेदारों से मिलीभगत के आरोप में उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल संघ अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने अवगत कराया कि हम सभी लेखपाल तहसील क्षेत्र के अलाव पॉइंट पर अलाव जलवाते रहेगे।
लेकिन उसकी फोटो तहसील ग्रुप पर नहीं डालेंगे तहसील के सभी लेखपालों ने तहसील ग्रुप छोड़ दिया है तथा राजस्व निरीक्षक संघ व लेखपाल संघ ने अवगत कराया है कि जब तक f.i.r. वापस नहीं होती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।