प्रइलाहाबाद विश्वविद्यालय बवाल: छावनी में तब्‍दील हुआ विश्वविद्यालय, सीसीटीवी फुटेज खंंगाल रही पुलिस

Uncategorized

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को हुए बवाल के बाद परिसर के भीतर और बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया है। सिविल पुलिस के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। माहौल तनावपूर्ण है जिसे देखते हुए फोर्स भी पूरी तरह से अलर्ट है। उधर छात्र भी यूनियन भवन पर धीरे-धीरे एकजुट हो रहे हैं। छात्रों में गुस्सा और आक्रोश है। वह हमलावर के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ काफी नाराज हैं। पुलिस अधिकारी विश्वविद्यालय में शांति बरकरार रखने के लिए लगातार योजना तैयार कर अमल कर रहे हैं। इसके साथ ही उपद्रव में शामिल युवकों की पहचान सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से की जा रही है। वहीं अब इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक सहित 9 छात्रों पर विश्वविद्यालय ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।