दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, पुणे के एक अस्पताल में थे भर्ती, अग्निपथ’, ‘हम दिल दे चुके समन’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखा चुके है अपने अभिनय का जौहर

Breaking ENTERTAINMENT

मुंबई: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार देर रात उनके निधन की खबर आयी। डॉक्टरों ने बतायागोखले को कुछ दिनों पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विक्रम गोखले ‘अग्निपथ’, ‘हम दिल दे चुके समन’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अभिनय का जौहर दिखा चुके थे। उन्होंने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी फिल्मों में 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी शामिल हैं।

26 साल की उम्र में विक्रम गोखले ने किया था डेब्यू
विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में अभिनय के क्षेत्र में पहला कदम रखा था। 1971 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी, जिसका नाम था परवान।

2013 में मिला था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
विक्रम गोखले को 2013 में मराठी फिल्म, अनुमती में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। गोखले एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे।

2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित
विक्रम गोखले को 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2010 में मराठी फिल्म आघात से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।