अखिल भारत हिन्दू महासभा की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में हुआ संगठन विस्तार, कई पदों पर हुई नियुक्तियाँ

स्थानीय समाचार

संवाददाता : मोनू भारती
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के दिशा-निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा जी के मार्गदर्शन में, ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महाराज जी के नेतृत्व में नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के किसुनदास बाबा कुटी बरहदपुर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के समस्त तहसील मुख्यालयों पर व्याप्त भ्रष्टाचार, करप्शन तथा नगर पंचायतों व नगरपालिकाओं में आवास योजनाओं के नाम पर हो रही लूट और जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मज़बूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं —
नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना अध्यक्ष : श्री सर्वेश गुप्ता
नगर उपाध्यक्ष : श्री आरज़ू चौहान
नगर मंत्री : रामबदन चौहान
ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मदाबाद : रबीन्द्र कुमार सिंह
जिला उपाध्यक्ष : अरुण कुमार जी
ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुरा : चन्दमा कुमार
355 विधानसभा अध्यक्ष सदर मऊ : शंकर सिंघानिया जी
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महाराज , जिला संगठन मंत्री संतोष कश्यप जी, उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति जी, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव , जिला गौ रक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोलू प्रताप सोनकर , जिला मंत्री रामनारायण शर्मा एवं रवि कश्यप जी, कार्यकारिणी सदस्य शिखांत वर्मा जी, जगदीश राम, रामजतन यादव जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हिन्दू महासभा सदैव जनता की समस्याओं के समाधान व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका