दरियाबाद बाराबंकी
पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि दरियाबाद थाना क्षेत्र के अलियाबाद पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव की किशोरी के साथ आढ़त संचालक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने युवक पर किशोरी को घर से उठाकर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर मेडिकल कराने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार को पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी जितेंद्र वर्मा पुत्र रामकुमार निवासी बबुआपुर मजरे अलियाबाद थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अलियाबाद चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर पास्को एक्ट लगाया गया है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता अभियान की बैठक, सरकार किसान के साथ कर रही अन्याय: आशू चौधरी