थाना भेलपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 1 रेजर ब्लेड बरामद

CRIME Uncategorized

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। 31/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू वर्मा पुत्र स्व० दुक्खू वर्मा निवासी सुदामापुर खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 38 वर्ष को विनायका के पास मछली की दुकान के पास से घटना में प्रयुक्त एक रेजर ब्लेड के साथ दिनांक 30.03.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण:- थाना भेलूपुर पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी द्वारा वादिनी मुकदमा के बेटे राधेश्याम को धारदार हथियार से वार करने जिससे वादिनी के पुत्र का गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भेलूपुर पुलिस पर मु0अ0सं0-0174/2026 धारा- 109(2) भा० न्या०सं० में अभियोग पंजीकृत करते हुए दिनांक 30.03.2026 को अभियोग से संबंधित अभियुक्त सोनू वर्मा पुत्र स्व० दुक्खू वर्मा निवासी सुदामापुर खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 38 वर्ष को विनायका के पास मछली की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सोनू वर्मा पुत्र स्व० दुक्खू वर्मा निवासी सुदामापुर खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 38 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 30.03.2026 को, स्थान विनायका के पास मछली की दुकान के पास से थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – 1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 2. उ0नि0 शिवम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रेवडीतालाब थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 3. उ0नि0 मनोज कुमार चौहान चौकी प्रभारी खोजवा थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 4. उ०नि० विजय कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 5. उ०नि० योगेन्द्र प्रताप सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 6. हे0का0 करुनानिधान थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 7. का० संग्राम यादव थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।