संवाददाता : वसीम खान
आज आम आदमी पार्टी मऊ की टीम जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय टड़ियाव घोसी का निरीक्षण किया । इस दौरान सीएमएस से लेकर अधिकतर डॉक्टर अपने केबिन में नहीं मिले, मजबूर मरीज़ सिर्फ उपस्थित दो डॉक्टर को दिखा रहे थे जिनको लगभग एक ही दवा दिया जा रहा था और दवा बाहर से लिखा जा रहा है ।अस्पताल में लेडीज कोई डॉक्टर नहीं है और सिर्फ 3 महिला भर्ती मिली! अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की जांच बाहर से हो रही है । जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय, टड़ियाव को खुले साल भर से ज्यादा हो गया है कई करोड़ों की लागत से बना यह अस्पताल में, बुनियादी सुविधा भी नहीं है! डॉक्टरों की कमी और अनुपस्थिति चिंताजनक है जिससे आम जनता परेशान है।कई स्थानों पर बेड भी उपलब्ध नहीं मिला,दवा अधिकतर बाहर से लिखा जा रहा है!कालाबाजारी ख़ूब हो रही है!अल्ट्रासाउंड से लेकर एक्सरे तक मरीज़ बाहर से करवा रहे है।गरीब एवं असहायों के लोग ही अब विशेषकर सरकारी अस्पतालों में जाते है लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है जिसके कारण गरीब एवं असहाय मरीजों को तकलीफ़ उठाना पड़ रहा हैं।हमलोग इस तरीके से अन्याय नहीं सहेंगे और पूरे जनपद में हर सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों तक का निरीक्षण किया जाएगा और गलत पाए जाने पर बुलंद आवाज़ उठाया जाएगा!आम जनता के हित के लिए इस बार आरपार की लड़ाई होगी!हम लोग अस्पतालों के सुधार के लिए आमरण अनशन पर बैठा जाएंगा।
ज़िला महासचिव एके सहाय ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दुर्व्यवस्था बर्दास्त नहीं किया जा सकता है! गरीबों एवं असहायों व्यक्तियों के हित के लिए हम लोग आवाज़ उठाते रहेंगे।आम जनता प्राइवेट अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर हो रही हैं।हमलोग बदलाव के लिए हर संभव लड़ाई लड़ा जाएगा। आज के कार्यक्रम में सुशील वर्मा,अंकुर यादव,इकबाल अहमद,संजीव सिंह आदि साथी उपस्थित रहे।




