शौच के लिए गई पांच साल की मासूम बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

CRIME

बाराबंकी: बाराबंकी में शौच के लिए गई पांच साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसकी शिकायत बच्ची के पिता ने बदोसराय कोतवाली में की है। बता दें कि कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची के साथ उसी गांव के निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया।

बच्ची के पिता ने बताया कि उसके घर के बगल में रहने वाले एक ब्यक्ति ने सुबह जब उसकी मासूम बच्ची शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर गयी थी। वह पहले से घात लगाकर बैठा व्यक्ति उसे जबरन झाड़ियों में लेकर चला गया। जहाँ पर उसने उसके कपड़े उतारना शुरू कर दिया। मासूम की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाले एक लोग आ गए। इतने में मौका देखकर वह आरोपी लड़की को नग्न हालत में छोड़कर भाग गया। परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली पर की है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह हरकत पागल व्यक्ति द्वारा की गई है। जिसका दिमाग भी सही नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट: अनिल कनौजिया

SC से राहत मिलने के बाद बोले राहुल गांधी, सत्य की हमेशा जीत होती है