लखनेश्वर डीह विष्णु मंदिर में अन्नपूर्णा रसोईघर व गौशाला का निर्माण सम्पन्न, भव्य भंडारे में उमड़ा जनसैलाब।

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति स्थानीय समाचार

लखनेश्वर डीह विष्णु मंदिर में अन्नपूर्णा रसोईघर व गौशाला का निर्माण सम्पन्न, भव्य भंडारे में उमड़ा जनसैलाब।

लखनेश्वर डीह (रसड़ा), 10 फरवरी 2026। लखनेश्वर डीह स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर परिसर में मंगलवार को अन्नपूर्णा रसोईघर, गौशाला, श्रीजी का घर तथा विशाल सभा-हाल का निर्माण कार्य विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हो गया। इन सभी निर्माण कार्यों को कोलकाता के प्रमुख व्यवसायी किरण कुमार उर्फ गुड्डू जी (किरण गुप्ता), जिनका पुश्तैनी आवास रसड़ा के गुदरी बाज़ार में है, के सौजन्य से कराया गया है।

निर्माण पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। भगवान सत्यनारायण कथा, हरि कीर्तन और विशाल भंडारे ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा। भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और जयघोष से माहौल गूंजता रहा।

विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और नई सुविधाओं के उद्घाटन के साक्षी बने। आयोजन में सामूहिक सेवा और सहयोग की मिसाल देखने को मिली।

कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मवीर जी, बिट्टू गुप्ता, अर्जुन जी, सत्यनारायण जी, विश्वजीत जी, आर्यन गुप्ता, विश्वास जायसवाल, शुभम, सत्यम, टिंकू गुप्ता, विशाल गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, मंटू गुप्ता, विशांत सहित अनेक भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष आकर्षण कोलकाता के व्यवसायी बिट्टू गुप्ता द्वारा प्रस्तुत हरि कीर्तन रहा, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।

मंदिर समिति ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोईघर और गौशाला के निर्माण से नित्य सेवा, प्रसाद वितरण और गौ-सेवा की व्यवस्थाएं अब अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ होंगी। श्रद्धालुओं की भागीदारी और सेवा भाव ने आयोजन को यादगार बना दिया।