हिंदू नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल नवरात्रि पर मां कल्याणी धाम पर आयोजित हुई श्री शतचंडी महायज्ञ

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

प्रतापगढ़।

संवाददाता अतुल कुमार यादव

हिंदू नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल नवरात्रि पर आयोजित हुई श्री शतचंडी महायज्ञ।

पूरे भारत में हिन्दू धर्म का हो प्रचार प्रसार ताकि हो सके अखंड भारत का निर्माण भाजपा नेता बिंधेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी­

  1. भाजपा नेता बिंधेश्वरी प्रसाद तिवारी पिंटू तिवारी के नेतृत्व में 31 विद्वानों द्वारा आयोजित हुई शतचंडी महायज्ञ।

प्रतापगढ

जिले के मांधाता विकास खंड के कलानी में लगभग 170 वर्ष पूर्व हुए जीर्णोद्धार प्राचीन मंदिर मां कल्याणी धाम मंदिर के प्रांगण में विश्व शांति हेतु भाजपा नेता बिंधेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी के द्वारा 31 विद्वान ब्राह्मणों से श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन कराया जिसके मुख्य यजमान के रूप में पिंटू तिवारी व उनकी धर्मपत्नी ने आहुतियां अर्पित की।

यज्ञ महिमा का वर्णन करते हुए मुख्य आचार्य सर्वेश मणि तिवारी ने बताया कि शतचंडी यज्ञ में भाग लेकर हम अपनी आत्मा को जहां शुद्ध कर रहे हैं वहीं हमें मां भगवती का आशीर्वाद भी प्राप्तके होता है

उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म को मनुष्यों एवं देवताओं के परस्पर कल्याण हेतु होना आवश्यक है क्योंकि देवताओं को भोजन यज्ञ से प्राप्त होता है। देवताओं का प्रसन्न होना ही मानव कल्याण है। इसलिए यज्ञ को अति उत्तम माना जाता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ का आयोजन अपद्रवों के विनाश के लिए, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु शतचंडी महायज्ञ का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए ही इस शतचंडी महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा पाठ हवन के लिए एक विशेष यज्ञशाला का निर्माण किया गया है, जिसमें पुरुष धोती व महिला साड़ी पहनकर ही यह अनुष्ठान करवा सकती हैं।

भाजपा नेता बिंधेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन कल 25 मार्च तक किया जाएगा और इसी दिन महायज्ञ की पूर्ण आहुति होगी इस मौके पर ब्राह्मणभोज व इष्टमित्र का भी आयोजन किया जाएगा वही दशमी के दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पिंटू तिवारी के प्रतिनिधि अविनाश तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, प्रभात पाण्डेय, पत्रकार सज्जन विश्वकर्मा सहित भक्तगण रहे मौजूद।