देवी भागवत और ज्ञान महायज्ञ के लिए महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली।शोभा यात्रा

Breaking

संवाददाता बहराइच कृष्ण चंद्र शुक्ला

 

 

*सनातन नव वर्ष एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर जन कल्याण हेतु*

*सरस संगीतमय श्री श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रारंभ अप्रैल से 22 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है।*

*पयागपुर( बहराइच) संतिक नवरात्रि के अवसर पर नई बस्ती बगिया में आयोजित होने वाली है।*

नौ दिवसीय देवी भागवत और ज्ञान महायज्ञ के लिए महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली।शोभा यात्रा भूपगंज बाजार होते हुए बघेल स्थित फूलमती घाट पहुंची जहा से महिलाओं जलघट भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंची जहा जल घटो विधिपूर्वक स्थापित किया गया।
भागवत कथा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजको ने जानकारी दी है अयोध्या से आए कथावाचक पंडित गंगा नाथ शुक्ल द्वारा सायं 5 बजे से संगीत मई भागवत कथा का कार्यक्रम संपन्न होगा।कथा कार्यक्रम में प्रसंग अनुसार झाकियों का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।कथा कार्यक्रम के यजमान मनोज चौरसिया दंपत्ति है।कार्यक्रम के आयोजन में प्रिंस सोनी ,देवेश शुक्ला, संस्कार शुक्ला, सौरभ सोनी ,गुलशन कश्यप ,योगेश शुक्ला आशीष सिंह ,जय शर्मा, सूरज जैसवाल,विवेक शर्मा,सहित सभी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है।