राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम ने प्रतिबन्धित राष्ट्रीय पक्षी मोर का वध करने वाले दो अभियुक्तों अरविन्द पुत्र पूर्णमासी बहेलिया निवासी मो0 मालवीय नगर कस्बा सिद्धौर थाना असन्द्रा और राजेश पुत्र कालका बहेलिया निवासी धधुआरा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को गुरुवार को वीर चौराहा थाना रामसनेही घाट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद जाल व एक अदद मृत प्रतिबन्धित पक्षी (राष्ट्रीय पक्षी-मोर) बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0-20/2023 धारा 9/51(1)क वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
