रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी के पिता शिव प्रसाद तिवारी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
वे करीब 70 वर्ष के थे लेकिन उनको देख कर उनकी उम्र का अंदाजा कोई लगा नहीं सकता था। देखने में हृष्ट पुष्ट थे। शुगर की बिमारी से वे परेशान थे।
प्रमुख के परिवार में एक वर्ष में हुई तीन मौतों ने उनको झकझोर कर रख दिया है।
प्रमुख की पत्नी की भी कुछ माह पहले मौत हो गई थी फिर दो तीन माह बाद उनकी माता का निधन हो गया था। अब उनके पिता की असमय मृत्यु हो गई है। इन तीन मौतों ने जहां उनको हिलाकर रख दिया वहीं क्षेत्र के लोगों को भी शोक में डुबो दिया है।
प्रमुख के पिता बहुत ही व्यवहार कुशल और गरीबों की सेवा करने वाले थे तथा उनकी बात बहुत वजन दार मानी जाती थी। उनके पुराने साथी पूर्व प्रमुख स्व ठाकुर हुकुम सिंह,पूर्व प्रवक्ता यूनियन इंटर कालेज स्व पंडित देव नाथ उपाध्याय,पूर्व प्रमुख सूरतगंज स्व कृष्ण बिहारी अवस्थी,समाजसेवी स्व शिवानंद शुक्ला, समाजसेवी स्व कल्याण दास वर्मा सरपंच,पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व पंडित शिव कैलाश बिरौली बहुत पहले ही धीरे धीरे स्वर्गवासी हो चुके हैं।
वह अपनी मित्र मंडली में अकेले ऐसे व्यक्ति थे जो आज की युवा पीढ़ी को भी बहुत स्नेह करते थे और अपनी मित्र मंडली की पीढ़ी के सदस्यों को भी बहुत मानते थे।
उनके असमय निधन से उनके स्वर्गवासी मित्रों की पीढ़ी के सदस्य भी बहुत दुखी है। स्व तिवारी के दामाद अमरेश शुक्ला रामनगर क्षेत्र के ही बसपा से पूर्व विधायक रहे हैं। रामनगर विधान सभा का समूचा क्षेत्र उनके असमय निधन से दुखी है और परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर रहा है।




