संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 22/01/2026 पुलिस आयुक्त द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा पुत्र नीबू लाल विश्वकर्मा निवासी नदेसर थाना कैट वाराणसी उम्र 26 वर्ष सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की दीवार के किनारे से गिरफ्तार किया गया है। तथा चोरी की स्कूटी बरामद हुँयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ से अभियुक्त ने अपना नाम शुभम विश्वकर्मा पुत्र नीबू लाल विश्वकर्मा निवासी एस 17/95. नंदेसर थाना कैट वाराणसी का रहने वाला बताया। स्कूटी के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह स्कूटी मेरी ही है, मैने ही इस स्कूटी को मुनाफे के लिए दिनांक 15/12/2025 को काशी बाइक बाजार जंगतगंज वाराणसी में 17,000/- रू में बेच दिया था, बाद में मैने अपने भाई के साथ मिलकर दिनांक 16/12/2025 को दोपहर 12.00 से 01.00 बजे के बीच काशी बाइक बाजार से चुरा लिया। अभियुक्त द्वारा किया गया यह कार्य अन्तर्गत 303(2), 317(2) BNS का दण्डनीय अपराध है, जिसका बोध कराते हुए अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा उपरोक्त को पुलिस हिरासत मे लिया। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0011/2026, धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार अपराधी का विवरण-
चोरी की स्कूटी मॉडल एमहा फासीनो गाड़ी संख्या UP65DD5094
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी,उ0नि0 श्री राहुल बरनवाल थाना चेतगंज ,उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटीइमली थाना चेतगंज ,आरक्षी पुनीत कुमार थाना चेतगंज , आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी।




