संवाददाता : बृजेश कुमार
फर्रुखाबाद : कायमगंज नगर के एसएनएम इंटर कॉलेज ग्राउंड में ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी व उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल जी के साथ तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार व ब्लॉक प्रमुख अरुण दुवे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह टूर्नामेंट 12 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में अमरोहा, नोएडा, अलीगढ़, बरेली, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद और दिल्ली सहित 8 टीमें भाग ले रही है। आज का उद्घाटन मैच केसी स्टार नोएडा व अंसारी वॉरियर्स अमरोहा के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया वहीं आज के उद्घाटन मैच का टॉस मेरे द्वारा सिक्का उछाल कर किया गया। वही कानपुर से आए अंपायर सौरभ जयसवाल, हिमांशु यादव व स्कोरर राजेश सिंह अपना दायित्व अच्छे से संभाल रहे थे। एस एन एम इंटर कॉलेज का ग्राउंड दर्शको से भरा हुआ था। इस ग्राउंड को बाहर की टीमों द्वारा खेलने योग्य बनाने में मनोज तिवारी, आमोद शर्मा व उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। दर्शक उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए नजर आए।




