रिपोर्ट आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़
#मुठभेड़ में लालमन यादव घायल, चोरी के मामले में चल रहा था फरार
आजमगढ़ की सरायमीर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चोरी के मामले में वांछित, 10,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त लालमन यादव घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित/इनामिया अभियुक्तों एवं वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सरायमीर के थाना प्रभारी प्र0नि0 निहार नन्दन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटना में वांछित 10,000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त लालमन यादव पुत्र श्यामलाल यादव नन्दांव बाजार की ओर से सरायमीर की तरफ आ रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ नरदह पुलिया के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात नन्दांव की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस बल द्वारा टॉर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किन्तु अभियुक्त द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के *दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, गिरफ्तार लालमन यादव पुत्र श्यामलाल यादव, निवासी भक्तिन का पूरा सरैया, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या का रहने वाला है, गिरफ्तार अभियुक्त लालमन यादव द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने साथी अवनीश तिवारी पुत्र हरिनारायण तिवारी निवासी ग्राम दौलताबाद, थाना जहानगंज के साथ मिलकर मार्च माह 2025 में थाना सरायमीर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रसूलपुर में लगे एक मोबाइल टावर से बैटरियों की चोरी किया था।




