ब्रेकिंग आजमगढ़: जीयनपुर थाना क्षेत्र में दूल्हे की गाड़ी और डीजे में टक्कर! दबंग दूल्हे की गाड़ी पर किया हमला! पुलिस ने दो

Agriculture Breaking

संवाददाताआशीषसिह,ब्रेकिंग आजमगढ़: जीयनपुर थाना क्षेत्र में दूल्हे की गाड़ी और डीजे में टक्कर! दबंग दूल्हे की गाड़ी पर किया हमला! पुलिस ने दो आरोपियों को सिखाया सबक! विडियो में गिड़गिड़ा कर माफी मांगते नजर आ रहे दोनों आरोपी! एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने दी कड़ी चेतावनी!!
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 24 नवंबर 2025 की रात्रि में दूल्हे की गाड़ी व डीजे में टक्कर के उपरांत दबंगों द्वारा दूल्हे की गाड़ी पर हमला किया गया था । जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 478 बात 2025 धारा 281, 125ए, 115, 351 बीएनएस पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की । पुलिस ने मामले से संबंधित दो आरोपियों सत्यम चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान निवासी जामेतुल बनात कस्बा जीयनपुर और सौरभ पासवान पुत्र हरिकेश पासवान निवासी मेहनाजपुर नवोदय विद्यालय के पीछे जीयनपुर जनपद आजमगढ़ निवासी को गिरफ्तार किया है । वही गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी वीडियो में माफी मांगते नजर आ रहे हैं । इस मामले में आजमगढ़ एसपी ग्रामीण चिराग जैन अपने वक्तव्य में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शांति भंग करने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोरतम कार्यवाही की जाएगी!!