उत्तराखंड:

रिपोर्ट – ईश्वर सिंह
ऊधम सिंह नगर खटीमा
दिनांक 23.11.225 को वरिष्ट पुलिस अधीक्षक उधम सिह नगर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात एवं पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के पर्यवेक्षण में नीलामी कमेटी के समक्ष थाना कोतवाली खटीमा जनपद उधम सिह नगर में लावारिस व एमवी एक्ट के अन्तर्गत निरूद्ध कुल 86 वाहनों (77 मो0सा0,08 स्कूटी व 01 ई रिक्शा) की नीलामी सम्पन्न हुई है।नीलामी हेतु 73 बोलीदाताओं द्वारा अपनी सहभागिता की गयी। कुल 12 बोलीदाताओं द्वारा 14 बोलियाँ बोली है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा 86 वाहनों का कुल 2,16,600/-(दो लाख सालह हजार छः सौ रूपये) का मूल्य निर्धारित किया गया । नीलामी की बोली बोलीकर्ता टोकन न0 07 श्री निर्भय शंकर यादव पुत्र राम राज यादव निवासी पोस्ट नौसर भगचुरी खटीमा उधम सिह नगर के नाम पर 3,39,000/-(तीन लाख उन्तालीस हजार रूपये) पर छूट गयी है। उपरोक्त बोलीकर्ता द्वारा नीलामी राशि मय जीएसटी 18 प्रतिशत 61,020/-रूपये कुल धनराशि 4,00,020/-रूपये (चार लाख बीस रूपये) भुगतान किया जाना है।
इस दौरान पुलिस टीम में
निरीक्षक बिजेन्द्र शाह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खटीमा (उ0सि० नगर) व० उप नि० ललित मोहन रावल कोतवाली खटीमा ।
हे0का0 146 सीपी विजय कुमार मालखाना मोहरिर कोतवाली खटीमा । हे0का0 156 सीपी जगदीश सिह बोरा हेड मोहरिर कोतवाली खटीमा ।
हो०गा० नरेन्द्र सिह
हो०गा० ज्ञानदीप सिह
न्यूज स्क्रिप्ट




