निर्मल टीम ने लोक परंपरा और आधुनिक नाटक से दर्शकों का मोहा मन
बाराबंकी: महादेवा महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक मंच पर सूचना विभाग के कलाकार निर्मल और उनकी टीम ने भावनाओं से भरी प्रस्तुतियों का दौर रखा। भक्ति गीतों, लोक नृत्य और नाट्य के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाला यह कार्यक्रम लोगों के दिलों में लंबे समय तक याद रहेगा। टीम ने भोले बाबा की भक्ति में डूबते गीत गाए, जैसे “भोले बाबा तेरा सबको सहारा है, खुशियों का अब छाया नजारा है” और “बाबा भक्तन का उबारव”। धोबिया नृत्य और “स्वच्छता वी डबल इंजन सरकार” नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मनोरंजन और संदेश का बेहतरीन संगम प्रस्तुत किया।

निर्मल टीम के सदस्य राम सागर, साहब दीन, रामअधार, रामेश्वर, बरसाती, दिनेश, रमेश चंद्र, राजेश कुमार, रमेश, उदय राज और इंदल कुमार ने अपनी कला से दर्शकों को भावविभोर किया। ग्राम प्रधान अजय तिवारी, संतोष, नूर मोहम्मद, विनीत, चंदन रावत समेत भारी संख्या में दर्शक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। महोत्सव में लोक परंपरा और आधुनिक सांस्कृतिक प्रस्तुति का यह अद्भुत संगम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
महादेवा महोत्सव में कबड्डी मुकाबलों का रोमांच, निजामपुर टीम बनी चैंपियन




