छठ पूजा प्रकृति की पूजा है जो हमें प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देती है : राम शरण

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

सोमवार को आदर्श नगर पंचायत रामनगर में छठ पूजा के अवसर पर सोमवार को नगर स्थित छठ पूजा कार्यक्रम स्थल अटल पार्क पर रामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडे ,पूर्व सभासद पवन कुमार ओझा के साथ स्थलीय निरीक्षण कर चाक चौबंद व्यवस्था रखने तथा पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर जमे रहने के निर्देश नगर पंचायत कर्मियों को दिए।

श्री पाठक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा प्रकृति की पूजा है जो हमें प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देती है।

हम सबका दायित्व है कि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करें । बताते चले कि नगर पंचायत रामनगर का वही पार्क है जिसके निर्माण में पूर्व में 38 लाख रुपए खर्च किए गए थे इसके बाद भी यह पार्क अपना वास्तविक मूर्त रूप नहीं ले सका था किंतु आज वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक की दूरदर्शी सोच के चलते नगर की निष्प्रयोज्य कबाड़ से इस पार्क का अस्तित्व खड़ा हो गया और इसी अटल उद्यान में आज हजारों लोग छठ पूजा कर रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकार गरिमा पंत, अधिशासी अधिकारी अशोक खरवार, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, निरीक्षक अखिलेश यादव, समेत नगर पंचायत कर्मी व हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।