संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
आज मीरजापुर नगर के चौबे टोला स्थित पुरानी दशमी पंचायती श्री राम लीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य राम लक्ष्मण-भरत शत्रुघ्न मिलन समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान, पुरानी दशमी से भरत-शत्रुघ्न का रथ चौबे टोला स्थित पंचायती राम टेक तक पहुंचा, जहां पहले से ही राम, लक्ष्मण, सीता माता और हनुमान जी की झांकियां स्थापित थीं। जैसे ही भरत-शत्रुघ्न की झांकी पहुँची, पूरा चौराहा “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा। राम लक्ष्मण और भरत-शत्रुघ्न के मिलन के क्षण को देखने के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं की आँखें नम हो उठीं। भक्तजन भगवान का जयकारा लगाते हुए इस पावन अवसर को और भी भव्य बनाने में जुटे रहे। समारोह ने मीरजापुर में धर्म व संस्कृति के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा और उत्साह को एक बार फिर प्रकट किया। 450 वर्षों से मिर्जापुर नगर में आयोजित हो रहा है। ऐतिहासिक पंचमी भरत मिलाप450 वर्षोंसे भगवान राम का ऐतिहासिक मिलन 450 वर्षों से मनाया जा रहा ।प्रसिद्ध पंचमी मिलाप मिर्जापुर नगर में ! जो मिर्जापुर नगर के पुरानी दशमी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता है। यह ऐतिहासिक पंचमी भरत मिलाप भगवान श्री राम और भरत के मिलन की कहानी को दर्शाता है, जो 2025 में भी जारी है। देखें और जानें इस पवित्र मिलन की महत्ता और इसके पीछे की कहानी।




